यूपी के हमीरपुर जिले में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक पत्नी पर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है. घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि पति के अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से पत्नी नाराज थी. विरोध करने पर भी जब पति नहीं माना तो पत्नी ने दांतों से उसका प्राइवेट पार्ट काट कर उसे लहूलुहान कर दिया. घायल हालत में पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफ़र कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है. जहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई. इसी बीच पत्नी ने दांतो से अपने पति का प्राइवेट काट कर उसे लहूलुहान कर दिया. जिसे बाद में गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है.
जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला सदर कोतवाली के टिकरौली गांव का है. जहां 27 वर्षीय राजू निषाद का कल रात अपनी पत्नी से विवाद हुआ था जिसके बाद उक्त घटना हुई. जिला अस्पताल के डॉक्टर आरके प्रजापति ने बताया की युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफ़र किया गया है.
वहीं, हमीरपुर थाना कोतवाली के इंचार्ज अनूप सिंह का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली थी. धारा 324 IPC में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पत्नी ने बताया कि पति रोज शराब पीकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था, इसी लिए उसने दांत से काट लिया. बहरहाल पत्नी द्वारा पति को घायल कर देने की घटना जिले भर में चर्चा का विषय बन गई है.
शराब पीकर रोज करता था ऐसी डिमांड…तंग आकर पत्नी ने दांत से ही काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

