तमिलनाडू एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, हुआ यूं कि यहां एक हिस्ट्रीशीटर भाजपा प्रवेश करने पहुंचा था, लेकिन मजेदार बात यह रही कि पुलिस को देखते ही वह 9211 हो गया, याने कि वह भाग खड़ा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में हिस्ट्री शीटर सूर्या भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जॉइनिंग के लिए चेन्नई पहुंचा। इस कार्यक्रम में अचानक पुलिस पहुंच गई। हिस्ट्री शीटर सूर्या पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि हिस्ट्री शीटर सूर्या कई मामलों में वॉन्टेड है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सूर्या रेड हिल्स के नाम से जाना जाता है। सूर्या के ऊपर 6 हत्याओं के आरोप है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर से अन्य 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी खबर है पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए ये 6 लोग हिस्ट्री शीटर के साथी हैं। इसके बाद भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और पकड़े गए लोगों को छोडऩे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। (एजेंसी)
