रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी का चुनाव 17 फरवरी को होगा। जिला कलेक्टर से जारी आदेश के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि 2 फरवरी, नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा करने की तिथि 8 फरवरी, नाम निर्देशन पत्र की वापसी की तिथि 9 फरवरी के साथ मतदान और मतगणना की तिथि 17 फरवरी तय की गई है। यह आदेश अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रायपुर बीसी साहू द्वारा जारी किया गया है। बता दें कि चुनाव कराने के लिए प्रयास कर रहे कई पदाधिकारीयों में इस आदेश के आ जाने के बाद से उत्साह देखने को मिला।
