साइंस हमें स्मार्ट बनाता है। साइंस हम पढ़ जरूर लेते हैं लेकिन उसका इस्तेमाल कभी नहीं करते। अगर विज्ञान का इस्तेमाल हम अपनी रोज की जिंदगी में करें तो हमारे सारे काम बहुत ही आसान हो जाएंगे। हम हर काम को और भी बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। ऐसा ही साइंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में ये दिख रहा है कि एक बच्चा मछली पकड़ने के लिए प्लास्टिक की बोतल में धागा बांधकर मछलियों का चारा फंसा देता है और उन बोतलों को जगह-जगह पर रखकर छोड़ देता है। कुछ ही देर में वह बोतलों को उठाता है और उन सभी बोतलों में बड़ी-बड़ी मछलियां फंसी हुई मिलती हैं। मछली पकड़ने के लिए बच्चे के इस तकनीक को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
मछली पकड़ने का कमाल का तरीका


दरअसल, इस तकनीक के पीछे एक छोटी सी साइंस का इस्तेमाल किया गया है। जाहिर सी बात है कि प्लास्टिक की खाली बोतल का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है इसलिए वह पानी में डूबने की जगह ऊपर ही तैरने लगता है। मछलियों के फंसने के बाद भी प्लास्टिक की बोतलें डूबती नहीं हैं बल्कि ऊपर ही ऊपर तैरने लगती हैं। मछलियों के फंसते ही बोतलों में हलचल होती है और ऐसे में बच्चे को आसानी से पता चल जाता है कि मछली फंस चुकी है और वह एक बार में कई बड़ी मछलियों को आसानी से पकड़ लेता है।
लड़के के मछली पकड़ने के इस हुनर से लोग हुए प्रभावित
इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर @TansuYegen नाम के यूजर ने शेयर किया है। दो मिनट के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मछली पकड़ने का शानदार तरीका। दूसरे ने लिखा- मछली पकड़ने का यह तरीका बहुत ही कमाल का है। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने लड़के की इस तकनीक की खूब तारीफ की। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version