रायपुर । राज्य की विष्णुदेव सरकार आज शाम तक धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्‍य सरकार धान खरीदी की मियाद बढ़ा सकती है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस संबंध में आज ही शाम तक राज्‍य सरकार कोई आदेश जारी कर सकती है। बात दें कि पहले धान खरीदी की मियाद 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तय की गई थी, फिर से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया। एक बार फिर खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने की चर्चा है। बता दें कि इस बार 26 लाख 85 हजार किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें से 23 लाख 68 हजार से ज्‍यादा किसान अब तक धन बेच चुके हैं। राज्‍य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी की स्थिति में 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्‍य 135 लाख टन है। अफसरों के अनुसार राज्‍य में प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version