बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर में एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर पिछले 10 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने मामले में अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला ग्राम पंचायत चपोता का है जहां शिक्षक राजेन्द्र सिंह ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है।आरोपी शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया और तत्काल वह परिजनों के साथ थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
