
छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता सह अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (प्रभारी झारखंड राज्य) बिरेंदर सिंह ने रक्त दान महा दान के मंत्र को अपने जीवन में अंगीकृत करते हुए 17वि बार रक्त दान किया।श्री सिंह ने बताया कि मानव संसाधन विकास समिति के ग्रुप में समिति के पदाधिकारी रायपुर जिला उपाध्यक्ष भाई नौसाद खान ने सीलतरा मैं घायल आनंद सिंह आयाम,निवासी सिररी पिपरिया को तत्काल Aiims में ऑपरेशन हेतु रक्तदान की अपील की गई थी, जिसपर श्री सिंह ने संज्ञान लेते हुए तत्काल Aiims पहुंच कर रक्तदान किया। श्री सिंह ने ये भी बताया कि हम सब का ये लहू इस पुण्य भूमि की ही देन है तो यदि समय पर किसी के काम आ जाए तो प्रकृति का थोड़ा कर्ज उतर जाता है,तथा रक्त दान से दान दाता को कोई खतरा नहीं है इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्त दान करना ही चाहिए।