खिले-खिले चावल खाना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन चावल को बनाने की सही विधि जानना बेहद जरूरी है। कुछ लोग चावल में ज्यादा पानी डालते हैं, तो कुछ लोग चावल में कम पानी डालते हैं। इसके अलावा यह भी मायने रखता है कि आप चावल कैसे बना रहे हैं। अगर आप प्रेशर कुकर के बिना भी चावल बनाते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

खिले चावल के लिए पानी की मात्रा

चावल में कितना पानी डाला जाए, सबसे बड़ी दुविधा यह होती है। हम सभी का पानी मापने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग इसे उंगलियों से नापते हैं, तो कुछ लोग चम्मच डालकर इसका पानी नापते हैं। लेकिन बता दें कि 1 कप चावल के लिए 1.5 कप पानी काफी होता है। यदि आप ओवन या माइक्रोवेव में चावल बना रही हैं, तो पानी की मात्रा 2 कप हो जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाता है कि आप चावल को कितनी देर के लिए भिगोकर रखा है। चावल को पहले से भिगोकर रखने से इसे पकने में काफी कम समय लगता है। अगर आप भी चावल भिगोकर इसे पकाने के लिए रखती हैं, तो उसमें पानी की मात्रा को आधा कप कम कर देना चाहिए।

ऐसे बनाएं खिले चावल

अगर आप पतीले में चावल बना रही हैं। तो 1 कप चावल में 2 कप पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद फिर धीमी आंच पर इसे 2-3 मिनट के लिए रखें। जब चावल 90त्न पककर तैयार हो जाए, तो फिर गैस बंद कर चावल को ढककर 2 मिनट के रख दें। वहीं पानी को स्ट्रेन करने के लिए उसी पतीले में चावल को ढककर रखा रहने दें। इससे चावल अच्छे से पकने के साथ ही खिला-खिला भी रहेगा।

रिफाइंड तेल और नींबू का इस्तेमाल

खिले चावल बनाने के लिए आप यह हैक भी अपना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पतीले में पानी डालकर गर्म कर लें। फिर जब पानी में उबाल आने लगे तो पतीले में चावल डाल दें। फिर 2-3 मिनट बाद चावल में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच रिफाइंड तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब पतीले को ढककर इसे 3-4 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद हाथ से चावल दबाकर देख लें। अगर चावल आसानी से दब जाता है, तो समझ जाएं कि यह पक गया है। अब स्ट्रेन निकालकर इसे सर्व कर सकती हैं।

कुकर में बनाएं खिले-खिले चावल

यदि आप प्रेशर कुकर में चावल पकाती हैं, तो सबसे पहले कुकर को घी से ग्रीस कर लें। इसके बाद चावल में पानी डालकर 3 सीटी लगा दें। ऐसा करने के बाद आपको चावल में ऊपर से कुछ भी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही चावल भी खिला-खिला बनेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version