रायपुर। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों मे लगे डिजीटल टीवी के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार की तैयारी अब जनसंपर्क विभाग कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी जनसंपर्क विभाग को सौंपने की तैयारी राज्य शासन कर रहा है। प्रदेशवासी अब शासन की योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित होंगे। वहीं दूसरी ओर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समाचार, चैनलों, एफएम, आकाशवाणी एवं सिनेमा घरों में भी शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार की तैयारी राज्य शासन कर रही है।

