रायपुर। एण्टी करप्शन ब्यूरो /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा के पद पर पदस्थ करने की अनुशंसा राज्य शासन के एक मंत्री द्वारा की गई है। श्री राठौर पूर्व में कोरबा में पदस्थ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी कार्यशैली जन समान्य में काफी लोकप्रिय रही है। शायद यही कारण है कि उनको कोरबा भेजने की तैयारी चल रही है।
