बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर के बाद से लोगों ने अपनी सहानुभूति व्यक्त करनी भी शुरू कर दी थी. कई एकटरों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी करनी शुरू कर दी थी। हालांकि सबसे पहले कंगना ने इस खबर की सच्चाई पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि ये खबर सही नहीं लगती क्यों कि 3 दिन पहले ही सोशल मीडिया में उन्होंने अपनी तस्वीरें अपडेट की थी. ऐसे में कोई कैंसर से पीड़ित व्यक्ति गंभीर बीमार है तो वो कैसे सोशल मीडिया में अपडेट करने की स्थिति में हो सकता है. कंगना के बाद एक-एक कर कई एक्टरों ने इस खबर के फेक होने की आशंका जता दी.ये कोई पहला मौका नहीं था जब किसी सेलेब्रिटी की मौत की फेक न्यूज वायरल हुई हो. इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. बॉलीवुड के महानायक भी इस तरह की फेक न्यूज के मामले में कई बार फंस चुके हैं. कम से कम 3 बार अमिताभ बच्चन की मौत की खबर आई है जो बाद में फेक साबित हुई है.हालांकि पूनम पांडे ने अपनी मौत की इस खबर की पीछे की जिम्मेवारी खुद लेते हुए कहा है कि उन्होंने ये जान समझकर किया था, ताकि भारत में लोग सर्वाईकल कैंसर की समस्या को गंभीरता से लेना शुरू कर दें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version