बिहार के गोपालगंज जिले में रिश्तों से बड़ा होते प्यार का मामला सामने आया है। यहां एक बहू को अपने ही ससुर से प्यार हो गया। बहू का पति खत्म हो चुका है और उसके चार बच्चे भी हैं। इस बीच उन्होंने समाज के बंधनों को छोड़कर शादी करने का फैसला किया। लेकिन इसे लेकर थाने में जमकर हंगामा भी हुआ।बता दें कि 4 फरवरी रविवार को गोपालगंज के भोरे थाने में लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी। एक प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे से शादी करने की जिद्द पर बैठा था। वहीं कुछ लोग उनका विरोध कर रहे थे। पता चला कि महिला चार बच्चों की मां है। उसके पति की छह महीने पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद वो अपने ही चचिया ससुर से इश्क करने लगी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो समाज की परवाह किए बिना उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। लेकिन समाज और परिवार उनके प्यार और शादी के खिलाफ था। परिजन महिला को समाज का डर दिखाकर इस शादी के लिए रोकने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोगों को थाने आना पड़ा। वहां पुलिस के अधिकारियों ने भी दोनों को खूब समझाया। उन्हें लोक लाज का डर दिखाया, लेकिन जब प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया तो मजबूरन थाने में ही उनकी शादी कराई गई। प्रभारी की मौजूदगी में थाने में बने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। उसके बाद ससुर ने बहू की मांग में सिंदूर भरके उसे हमेशा के लिए अपना बना लिया। गोपलागंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव के एक युवक की छह महीने पहले ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उसकी पत्नी सीमा देवी विधवा हो गई। उनके चार बच्चे हैं। अब उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनके अकेले कंधों पर आ गई। इसी बीच उनका चचिया ससुर तूफानी साह उसके बच्चों और महिला की देखभाल करने लगा। उनकी जरूरतों को पूरा करने लगा। इसे देखकर सीमा उससे इश्क कर बैठी। सीमा और तूफानी के रिश्ते की खबर गांव में फैली तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि पिछले साल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। यहां 70 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी 28 साल की बहू से शादी रचा ली थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह अनोखा विवाह चर्चा का विषय बन गया था। यह मामला जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र का था। यहां छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश यादव (70 वर्ष) ने अपने बेटे की विधवा पत्नी पूजा (28 वर्ष) से मंदिर में शादी किया था। ससुर के 42 साल छोटी बहू से शादी की खबर से हर कोई हैरान था।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version