बटाला। भारत के लोगों में विदेश जाकर पढ़ने का क्रेज पहले भी रहा है। जो कि अब तक जारी है, नए नए युवा ये सोचकर विदेश पढ़ने जाते हैं कि वहां जाकर उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएगी। विदेश में पक्के होने के लिए छात्र कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इतना ही नहीं लड़कियां भी विदेश में पीआर लेने के लिए शादी का सहारा ले लेती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां भारत में शादी करके कनाडा गई एक लड़की ने फिर से विदेश में जाकर दूसरी शादी कर ली। हद तो तब हो गई जब भारत में ससुराल वालों को धोखा देते हुए उनके फोन नंबर भी ब्लाॅक कर दिए। बता दें कि मामला पंजाब के बटाला के नजदीकी गांव पेराेशाह से सामने आया है। यहां के रहने वाले हरमिंदर सिंह की पत्नी पढ़ाई करने कनाडा गई थी। इसके बाद उसने अपने पति को वहां नहीं बुलाया और कनाडा में दूसरी शादी कर ली। अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में पुलिस के उच्चाधिकारियाें से परिवार के लोगों ने शिकायत की है। इस मामले की जानकारी देते हुए हरमिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले जिला बटाला के गांव की रहने वाली लड़की के साथ हुई थी। दाेनाें एक साथ पढ़ाई करते थे और परिवाराें की रजामंदी के साथ दाेनाें की शादी हुई। शादी के करीब तीन महीने बाद उसकी पत्नी कनाडा चली गई थी। इस दौरान वह पत्नी के कॉलेज की फीस भी पति ही भरता रहा। इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन भी बेच दी। हरमिंदर सिंह के अनुसार पहले तो उसकी पत्नी उसे कनाडा ले जाने के लिए कहती रही इतना ही नहीं दो-तीन बार उसने फाइल भी लगाई। उसे कनाडा का वीजा नहीं मिला पाया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के एक साल बाद उनकी पत्नी पंजाब आई थी। जब वह यहां से गई, तो वह गर्भवती थी। मगर, कनाडा जाने के बाद उसकी पत्नी ने अपने परिवार की सहमति से गर्भपात करा लिया। अब उसके कनाडा में रहने वाले दोस्तों ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने कनाडा में दूसरी शादी कर ली है। इतना ही नहीं पति और उसके घरवालों का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version