भूत होते हैं या नहीं। ये काफी बहस वाला मुद्दा है। बहस में ना पड़कर हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भूत का एक वीडियो दिखाते हैं। जिसे देखने के बाद आपको शायद यकीन हो जाए कि सच में भूत होते हैं। वीडियो में एक पार्क में भूत कसरत करता हुआ दिख रहा है। हालांकि भूत की तो कोई शक्ल नहीं दिख रही लेकिन उसके होने का अहसास जरूर हो रहा है। लोग अपने-अपने अनुभव के हिसाब से भूतों पर यकीन करते हैं। कई लोग भूत के होने का आभास कर लेते हैं तो कई लोग इसे महज एक घटना मानते हैं और उसके पीछे की साइंस के बारे में पता लगाने में जुट जाते हैं।
कसरत करता दिखा भूत
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पुलिस वाले एक पार्क में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास ही पार्क में एक एक्सरसाइज करने वाली मशीन लगी हुई है। जिस पर कोई भी बैठा हुआ दिख नहीं रहा है। लेकिन बावजूद इसके वह मशीन ऐसे चल रही मानो कोई इंसान उस पर बैठकर कसरत कर रहा हो। यह नजारा देखकर पुलिस वाले हैरान हैं। कुछ पुलिस वाले और स्थानीय लोग इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर पुलिस वाले भी हैरान हैं। वीडियो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे वहां उस मशीन पर कोई भूत बैठा हो।


भूत पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 7 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी तदाद में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कोई एक्सरसाइज करते हुए मर गया था तभी उसकी आत्मा कसरत करते हुए दिख रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहली बार कोई फिटनेस फ्रीक भूत देखा है। तीसरे ने लिखा- ये है हमारी पुलिस जो कुछ करने के बजाय मस्त खड़े होकर वीडयो बना रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version