रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन, रायपुर के प्रदेश संयोजक वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि प्रदेश के पेंशनरों और मैदानी कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नही है, भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने के बाद पेंशनरों और कर्मचारियों में उम्मीद बंधी थी कि ये सरकार कर्मचारियों/पेंशनरों का कुछ भला करेगी। लेकिन आज तक न तो जुलाई 2023 से लंबित महंगाई भत्ता दे रही और न ही बजट में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने की बात है। उन्होंने कहा कि पेंशनर / कर्मचारी वर्ग आज के बजट पर टकटकी लगाए देख रहा था किंतु इस सरकार ने और इस सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बहुत ज्यादा निराश किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version