भटगांव। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा भटगांव दो सक्षम अधिकारी के भरोसे संचालित हो रही हैं। जिसके चलते किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक शाखा में कर्मचारियों की कमी हैं, जिनके वजह से समय रहते शाखा में कार्य आगे नहीं बढ़ रहा हैं। बता दें शाखा की ओर से पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर को पत्रचार कर कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की जा चुकी है। बावजूद इस शाखा को एक चपरासी और दो लिपिक नहीं मिल पाया हैं।पत्रचार में दी गई जानकारी के मुताबिक भटगांव शाखा के अंतर्गत 14 समितियां एवं 20 धान खरीदी केंद्र है और वर्तमान में  लगभग (33,000) तैतीस हजार अमानतदारों का भुगतान यही से किया जाता है। इनके अलावा 2100 इक्कीस सौ अन्य संस्थाओं का भी खाता है जिनका भी भुगतान यही से होता है। इस शाखा के अंतर्गत गांवो की अगर बात की जाये तो लगभग 146 गांव है जो इसी पर ही निर्भर रहता है और क्षेत्रफल/दूरी की बात की जाये तो अधिकतर 40 से 45 किलोमीटर की दूरी से किसान यहां पहुँचते है और लेन-देन करते हैं। यही वजह है कि भटगांव शाखा में किसानों की भीड़ हमेशा देखने को मिलता हैं, किसान मजबूर होकर देर रात तक रुकने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार देर रात के वजह से किसानों के साथ लूट-पाट जैसे घटना भी हो जाती हैं। बावजूद रायपुर मर्यादित के उच्चाधिकारी इस मसले पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लगातार भटगांव मर्यादित शाखा में किसानों की समस्याओं को लेकर तरह-तरह की बाधाएं उतपन्न हो रही हैं। शाखा में अलग-अलग कर्मचारियों का टेबल है बावजूद उस टेबल में कार्य आगे नहीं बढ़ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि यहाँ सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता है। गौरतलब पूर्व सरकार द्वारा बिलाईगढ़-पवनी में जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा खोलने घोषणा की गई थी,  लेकिन शाखा विस्तार को लेकर कोई ठोस पहल होते नहीं  दिख रही है, जिसके चलते क्षेत्र के किसान भी परेशान है। यदि दोनों शाखाएँ जल्द विकसित की जाय तो निश्चित ही किसानों को राहत मिल सकेगी। बहरहाल अब ए देखना लाजमी होगा कि भटगांव शाखा की परेशानीयों को देखते हुये कब कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version