रायपुर। श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा रायपुर के तत्वाधान में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क विहीन घरों के सामने नई सड़क निर्माण, अनेकों घरों के सामने लंबे जल भराव के कारण जर्जर हो गई सकरी सड़कों का चौड़ीकरण के साथ पुनर्निर्माण और इसी प्रकार क्षतिग्रस्त आधी अधूरी नालियों के पुनर्निर्माण तथा उन सभी घरों के सामने जहां नगर निगम द्वारा आज तक नालियां ही नहीं बनाई गई है वहां नई नालियों का निर्माण कराने का मांग पत्र मंत्री जी को सौंप कर भारी बरसात आगमन से पहले पहले इन सब का निर्माण कार्य करा दिए जाने का अनुरोध किया गया इसके जवाब में विभागीय मंत्री द्वारा ठोस आश्वासन भी दिया गया। मंत्री के संज्ञान में लाया गया है कि वर्ष 2012 से शासन द्वारा पंजीकृत श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा को छोड़कर बाकी आसपास के सभी क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है लेकिन नगर निगम रायपुर के अधीनस्थ इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली और बिजली केबल के जरूरी काम आज तक अधूरे ही हैं जिनको समय सीमा में कराया जाना जनहित में होगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, छगनलाल साहू, मिथिलेश श्रीवास्तव, श्याम सुंदर राय और देवनारायण चंद्राकर आदि शामिल रहे !

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version