रायपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में आज चौथा दिन है। मंगलवार सुबह 8 बजे न्याय यात्रा उदयपुर से सरगुजा के लिए रवाना हो गई है। इसी बीच अनुशासनहीनता को लेकर रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को नोटिस थमा दिया गया है। दरअसल, वीआईपी ड्यूटी में तैनात जवानों से अभद्र व्यवहार किया गया था। जिसके बाद प्रकाश नायक को नोटिस भेजकर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। यह नोटिस पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने जारी किया है।
Previous Articleविष्णु सरकार के फैसलों से किसानों के खिले चेहरे
Next Article बिजली बिल को लेकर सदन में गहमा-गहमी

