राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मण्डल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई से उनके कक्ष में प्रत्यक्ष भेट कर कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में कार्य कर रहे शासकीय कर्मचारियों की विभाग में उपेक्षित रहने पर उनका ध्यान आकर्षित किया और विभागीय त्रुटिपूर्ण भर्ती एवम पदोन्नति नियम के कारण राज्य निर्माण के बाद से 23 वर्षो से पदोन्नति से वंचित एन एम ए/एन एम एस के पदों पर सेवारत कर्मचारियों को नियमों में शिथिल कर एक बार छूट देकर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की । अपर मुख्य सचिव ने इस पर उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने आगे बताया है कि इसके अलावा चर्चा में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में मानव संसाधन की कमी को दूर करने नए कर्मचारियों की भर्ती कर उन्हे कुष्ठ का प्रशिक्षण देकर कुष्ठ कार्यक्रम में गुणवत्ता पूर्ण कार्य सम्पादन करने पर जोर दिया गया। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अपर मुख्यसचिव ने एम पी डब्ल्यू से कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के संपादन से मानव संसाधन कमी को दूर होने बात कहने पर प्रतिनिधि मंडल ने बताया एम पी डब्ल्यू के पास काम की अधिकता के कारण कार्य के गुणवत्ता की कमी रहना स्वाभाविक है। क्योंकि एक कुष्ठ मरीज के सत्यापन में ही आधा घंटा समय देना होता है जो एम पी डब्ल्यू के लिए समयभाव के कारण संभव नहीं है।इसलिए कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को पूर्व की भांति वर्टिकल कार्यक्रम घोषित किया जाना चाहिए। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री ए के चेलक के साथ डा विनोद वर्मा, ओ पी पाल, बी एल साहू, नागेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version