धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओ को खरा सोना कैसे बनाना है अच्छी तरह जानती है।उक्त बाते प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने कही।उन्होंने कहा की भाजपा पारस का ओ पत्थर है को लोहे को भी सोना बना देती है।अभी भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा में हजारों लोगों को भाजपा प्रवेश कराने का कार्यक्रम बनाया है।इसी कड़ी में धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष एवम उनके साथियों को भाजपा प्रवेश कराया गया है।आने वाले समय में और अधिकाधिक लोगों को भाजपा प्रवेश कराया जायेगा।मेरा सौभाग्य है की इस पुनीत कार्य के लिए विधानसभा में मुझे और साथियों को जवाबदारी दिया गया है।टीकाराम पटेल ने कहा कि आज के परिस्थिति में हर व्यक्ति भाजपा में आना चाहता है,ऐसे भाजपा प्रवेश करने वाले सभी को ससम्मान भाजपा की विधिवत सदस्यता दिलाई जाएगी।इस कार्यक्रम को विधिवत रूप से चलाने के लिए प्रत्येक मंडल और शहरों में संयोजक और प्रभारी बनाए जायेंगे।जिला संयोजक के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।ब्रजेश गुप्ता के नेतृत्व और वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में इस कार्य को गति प्रदान किया जाएगा। पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य हारा या जीता जो भी हो ऐसे पूर्व जनप्रतिनिधियों अन्य दलों से आने वाले वर्तमान जनप्रतिनिधियों को भी भाजपा प्रवेश कराया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version