टीवी सीरियल महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में नीतीश भारद्वाज ने बताया है कि स्मिता भारद्वाज उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं.
नीतीश ने दर्ज की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, नीतीश भारद्वाज ने भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र को मेल लिखकर उनसे मदद मांगी है. एक्टर का कहना है कि उनकी पत्नी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के साथ-साथ उनकी जुड़वा बेटियों से मिलने भी नहीं देती हैं. नीतीश भारद्वाज की शिकायत पर भोपाल पुलिस के कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच का जिम्मा एडीशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित को सौंपा गया है.
कमिश्नर ने कही ये बात
aajtak.in की खबर के मुताबिक, भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने इस बात की पुष्टि भी की है. उन्होंने इसे लेकर बयान देते हुए कहा, ‘हमें नीतीश भारद्वाज से शिकायत मिली है. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और तथ्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं.’
महाभारत में नजर आए थे नीतीश
जाने माने टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में नीतीश भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था. श्रीकृष्ण के उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इसी से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली. आज भी उन्हें श्रीकृष्ण के किरदार के लिए ही फैंस याद करते हैं.
2009 में शादी और फिर तलाक
नीतीश भारद्वाज ने मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर स्मिता से 14 मार्च 2009 को दूसरी शादी की थी. दोनों का ही पहली शादी में तलाक हो चुका था. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेेंड्स के जरिए हुई थी और फिर उन्होंने शादी कर ली. दोनों की जुड़वां बेटियां हैं, जो अब 11 साल की हो चुकी हैं.
शादी के 12 साल बाद 2022 में नीतीश और स्मिता के रास्ते अलग हो गए थे. कपल का रिश्ता सितंबर 2019 में टूटा था. बताया गया था कि बेटियां के साथ स्मिता इंदौर में रह रही हैं. एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने पत्नी स्मिता संग अलग होने की बात का खुलासा भी किया था.
एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने कहा था, ‘हां, मैंने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए सितंबर 2019 में फाइल किया था. मैं उन गहराइयों में नहीं जाना चाहता कि किस वजह से हम दोनों अलग हुए. इस समय मामला कोर्ट में है. मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि तलाक, मौत से भी ज्यादा दर्दनाक होता है, खासकर तब जब आप एक खालीपन के साथ रह रहे होते हैं.’ दोनों का तलाक 2022 में फाइनल हुआ था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version