भारत एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति, खान-पान, बोली और पोशाक ये सभी चीजें दूसरे देश के लोगों को अपनी तरफ खींचती है। सोशल मीडिया पर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग भारत की संस्कृति, पोशाक, खान-पान की तारीफ करते हुए दिखाई दिए होंगे। अब इसमें एक नई चीज जोड़ दीजिए और वह नई चीज भोजपुरी गाना है। इस समय सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों ने बवाल मचाया हुआ है। हर कोई इन गानों पर रील बनाकर पोस्ट कर रहा है। इसी बीच बनारस की एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
भोजपुरी गाने पर डांस


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बारात सड़क से गुजर रही है। वहीं कुछ विदेशी महिलाएं भी खड़ी हैं। बारात में भोजपुरी गाना बजते हुए आप सुन सकते हैं। भोजपुरी गाना बजते ही वहां खड़ी विदेशी महिलाएं डांस करने लगती हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो, हम बिहारी सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो पर विदेशी लोग अपनी लाइफ को खूल कर जीते हैं, एक तो जनसंख्या कम हैं वहां। हम लोग सिर्फ रोजी-रोटी के लिए जिंदा हैं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version