सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग डांस, लड़ाई, अजीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं। मगर इस बार एक वाट्सऐप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस वायरल स्कीनशॉट में लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के बीच बातचीत का मैसेज है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या नजर आ रहा है।
लड़के ने GF को क्यों कहा देवी?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे मैसेज में लड़की अपनी शादी कहीं और तय होने की बात अपने बॉयफ्रेंड को बता रही है। मगर आखिर में उसने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर लड़का खुश हो गया। वायरल स्क्रीनशॉट में लड़की लिखती है कि, ‘मेरी शादी फिक्स हो गई है। आज के बाद तूझसे बात नहीं कर पाऊंगी।’ मैसेज के आखिर में लिखती है, ‘प्रियंका को जानता है ना? उससे बात करवा दूंगी तेरी। उसका कल ही ब्रेकअप हुआ है। जब कॉल करूंगी तो आ जाना।’ इस मैसेज को पढ़ते ही लड़का खुश हो जाता है और लिखता है, ‘तू GF नहीं देवी है देवी।’


लोगों ने ऐसा किया कमेंट
इंस्टाग्राम पर इस स्क्रीनशॉट को thesrutiiitales नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस स्क्रीनशॉट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- प्रियंका का ब्रेकअप क्यों करवा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये ब्रेकअप है या कंपनी से रेजिग्नेशन, रिप्लेसमेंट भी ढूंढकर दे रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सपना देखना बंद कर विनोद।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version