रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा (चंदू) को जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि आज 16 फरवरी को उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर विभिन्न संचार माध्यमों से उन्हे बधाईयां दी जा रही है। श्री वर्मा के शुभचिंतकों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की जा रही है। श्री वर्मा ने अपने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर बधाईयां देने वाले सभी स्नेहीजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करता व्यक्त करता हूं, आपके बधाई संदेशों से मेरा आत्मिक बल और प्र्रबल हो गया है। साथ ही यह बल मुझे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण साथ देगा, इन्ही शब्दों के साथ एक बार फिर आप सभी का हार्दिक आभार।

