मुरैना जिले के अंबाह थाना इलाके के चांद के पुरा गांव में पति के खिलाफ लगे दुष्कर्म के केस में दूसरे पक्ष से राजीनामा करने गई गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया। करीब आठ माह की गर्भवती महिला 90 फीसद तक जल गई है,जिसे बेहद नाजुक हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। महिला की आरोपी की राजीनामा के लिए वह है चांद के पूरा गांव में गई थी वहां पर आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दरअसल, अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव निवासी 32 वर्षीय सरोज सखबार के पति सुरेश सखबार पर चांदपुरा गांव की एक महिला ने दुष्कर्म का केस किया था। इस मामले में सुरेश सखबार इसी माह जमानत पर छूटकर आया था। पति पर लगे केस में राजीनामा करने के लिए सरोज चांदका पुरा गांव के गौतम सखबार के घर गई थी। जहां गौतम सखबार के घर में ही पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई. जलती हुई हालत में ही महिला घर से बाहर निकली और जब तक लोगों ने आग बुझाई तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। बताया गया है, कि सरोज आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद तत्काल पीड़ित महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। घायल हालत में सुनीता ने बताया कि, गौतम सखबार, राकेश और मदना ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version