बॉलीवुड जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दंगल फेम सुहानी भटनागर ने मात्र 19 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस की निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे।लोग ‘दंगल’ गर्ल की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया। बता दें कि सुहानी फरीदाबाद की रहने थी। सुहानी भटनागर के निधन की वजह पूरे शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड एफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। बताया जा रहा है, कि वो काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। जिसके बाद आज एक्ट्रेस ने आखिरकार दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि सुहानी ने फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version