लोग प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते है. किसी भी हद से पार चले जाते हैं. लेकिन कभी कभार ऐसी हरकतें उन्हें बहुत नुकसान में डाल देती हैं. कभी कभी इस चक्कर में पड़कर लोग अस्पताल भी पहुंच जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के 19 साल के एक लड़के के साथ. जो वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. लेकिन वहां उसके साथ कुछ इतना बुरा हादसा हुआ कि जानने के बाद आप भी लड़के पर तरस खाएंगे. सोशल मीडिया पर मामला खूब वायरल हो रहा है.
लड़की ने बाॅयफ्रैंड को अगवा करवाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह मामला मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का है. जहां जिले के गाडरवारा इलाके का रहने वाला 19 साल के एक लड़के की छिंदवाड़ा रहने वाली एक लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ी और दोनों में प्यार बढ़ गया. फिर दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. इसके बाद लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 125 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा चला गया. जहां लड़की ने पहले ही लड़के को अगवा करने का प्लान बना लिया था. लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के को आठ घंटे तक बंधक बनाए रखा.
पुलिस की मदद से छुड़ाया
अपने बाॅयफ्रैंड को बंधक बनाने के बाद लड़की और उसके दोस्तों ने उसे खूब प्रताड़ित भी किया. लड़की ने इसके बाद लड़के के पिता को फोन करके छिंदवाड़ा आने को कहा तभी उनके लड़के को छोड़ने की बात कही. इसके बाद लड़के के पिता छिंदवाड़ा गए. उन्होंने पुलिस को फोन किया. पुलिस ने फोन ट्रैक कर लड़के को छुड़ाया. उसके बाद लड़के को छिंदवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version