मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वह अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा सांसद (MP) नकुलनाथ के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पार्टी का नाम और लोगो भी गायब हो गया है. कमलनाथ के करीबी सूत्रों ने बताया है कि पिता-बेटे की जोड़ी 19 फरवरी को बीजेपी का दामन थाम सकती है.
कमलनाथ अपना छिंदवाड़ा दौरा बीच में ही कैंसिल कर बेटे संग दिल्ली रवाना हो गए हैं, जिसने उनके पार्टी छोड़ने की बातों को बल दिया है. वहीं, बीजेपी नेताओं ने भी इशारों-इशारों में कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की बात कहना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ समेत अन्य लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेता ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘जय श्रीराम.’
नकुलनाथ की प्रोफाइल से कांग्रेस गायब
नकुलनाथ की सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस के नाम और लोगो गायब होने से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. उन्होंने एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लोगो और नाम हटाया है. इसकी जगह उन्होंने लिखा है, ‘संसद सदस्य, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश).’ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं थीं. अब बेटे की प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम गायब होना इन बातों को और भी ज्यादा आधार दे रहा है.
कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा कैंसिल
यहां गौर करने वाली बात ये है कि कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा भी कैंसिल हो गया है. नकुलनाथ के सोशल मीडिया से कांग्रेस का लोगो और नाम हटाने से पहले ही इस दौरे को रद्द कर दिया गया. कमलनाथ का 14 से 18 फरवरी तक छिंदवाड़ा में प्रोग्राम था. हालांकि, छिंदवाड़ा दौरा बीच में छोड़कर ही कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं. फिलहाल वह भोपाल में हैं, जहां से वह दिल्ली जाएंगे. अगर कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ कांग्रेस छोड़ते हैं, तो लोकसभा चुनाव से पहले ये पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा. (Credit : abplive.com)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version