छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता सह अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (झारखंड राज्य प्रभारी ) बिरेंदर सिंह सिंह ने गृह मंत्रालय को पंजीबद्ध शिकायत दर्ज कर अपील की है कि किसी भी प्रकार का विशेष कर चुनाव के समय राजनीतिक ,धार्मिक ,सामाजिक प्रदर्शन /रैलियां से आम जनता को बहुत तकलीफ होती है । जबकि आम जनता की कोई गलती नहीं है, कई बार एम्बुलेंस अथवा कई लोगों की जरूरी काम प्रभावित होने से जान माल का नुकसान होता है, यह प्रथा आजादी के बाद से ही चलती आ रही है जिस पर अब राष्ट्रहित में प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक प्रतीत होता है साथ ही साथ इस प्रकार के किसी भी आंदोलन अथवा रेलिया को पूर्व अनुमति लेकर सीमित संख्या में एवं स्वीकृत स्थान में ही किए जाने संबंधी प्कानूनी प्रावधान कड़ाई से बनाया जाना चाहिए साथ ही साथ यदि इस प्रकार के किसी भी प्रदर्शन से जनहानि होती है तो उसकी भरपाई सरकार को आम पीड़ित जनता को करनी चाहिए बेशक सरकार चाहे तो ऐसे सामाजिक ,धार्मिक अथवा राजनीतिक संगठन/पार्टियों से क्षतिपूर्ति राशि को वसूल करें ऐसा सुझाव श्री सिंह ने गृह मंत्री को दिया है श्री सिंह ने यह भी कहा कि यह सामाजिक राजनीतिक धार्मिक प्रदर्शन/रैलियों करने वाले लोग चाहे तो अपनी मांग को शांतिपूर्ण तरीके से पोस्टकार्ड, ज्ञापन हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सोशल मीडिया , प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी अपना विरोध दर्ज कर सकते हैं क्युकी ऐसी स्थिति में सरकार तो बाद में परंतु आम जनता ही इन तकलीफों को पहले सहन करती है जो कि निश्चित रूप से मानव अधिकार का उल्लंघन है तथा न्यायोचित नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version