शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर शादियों वाले कई रील्स वायरल हो रहे हैं। कुछ मजेदार तो कुछ इमोशनल। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रूकने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो में जयमाला के दौरान दुल्हन भाव खाने लगती है, तभी देख दूल्हे को गुस्सा आता है, फिर वह जो करता है, उसे देख आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेंगे।
दुल्हन की हरकत से गुस्साया दूल्हा


वायरल हो रहे इस वीडियो में जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ मेहमान भी वहां मौजूद हैं। जयमाला के दौरान दुल्हन जब दूल्हे को माला पहनाती है तो वो आराम से पहन लेता है, लेकिन जब दूल्हे की बारी आती है और दुल्हन को माला पहनाने को करता है तो वह नखरे दिखाने लगती है। दूल्हा एक बार फिर से कोशिश करता है। वह फिर से माला पहनाने जाता है लेकिन फिर दुल्हन भाव खाते हुए पीछे हट जाती है। उसकी यह हरकत देख दूल्हा भड़क जाता है और उसे जोर से धक्का मारकर गिरा देता है। दुल्हन स्टेज पर नीचे गिर पड़ती है और दूल्हा गुस्से में माला फेंककर वहां से चला जाता है।
लोगों ने कमेंट कर दूल्हे को बताया पागल
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संजय त्रिपाठी नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ढाई लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि दूल्हा बहुत ही तुनकमिजाजी लग रहा है। कई लोगों ने दूल्हे को बहुत ही खतरनाक बताया। वहीं, कुछ ने उसे पागल बोला तो कुछ ने उसे नमूना कहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version