राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के कोर कमेटी की बैठक संघ कार्यालय रायपुर आज दिनांक 18/2/23 को सम्पन्न हुई। प्रवेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विभिन्न कर्मचारी हितैषी समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें केन्द्र के समान महंगाई भत्ता सातवें वेतन मान के लम्बित एरियर्स, विभिन्न विभागों में वर्षों से लम्बित पदोन्नति ,वेतन विसंगति,आदि मुद्दे थै। बैठक के पश्चात कोर ग्रुप के सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से मुलाकात की इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों के लम्बित महंगाई भत्ता भुगतान कराने हेतु ज्ञापन दिया गया। माननीय डा रमन सिंह ने शीघ्रता शीघ्र मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, प्रदेश उपाध्यक्ष रिखी राम साहू, अरविंद ओझा, प्रदेश कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन नागेन्द्र सिंह सहित संघ के सदस्य सम्मिलित थे। बैठक में कुछ जिलों की कार्यकारिणी भंग कर अधिवेशन कराने का विचार रखा गया है । आगामी कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया जायेगा।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

