भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसके लिए वे सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट पर कोडागांव में लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदार पदाधिकारी से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,कलस्टर प्रभारी एवं बस्तर क्षेत्र के प्रमुख नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटें जीतने के लिए तीन लोकसभा क्षेत्र को एक क्लस्टर में बांटकर पार्टी के पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है और इसी के तहत बस्तर क्लस्टर में महासमुंद कांकेर और बस्तर लोकसभा आती हैं। जिसका प्रभारी अजय चंद्राकर को बनाया गया है। बस्तर में भी केंद्र सरकार की योजना और विजन को लेकर जमीन पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए काम की समीक्षा करेंगे।साथ ही महतारी वंदन योजना सहित राज्य में सरकार बनने के बाद विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार को बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए काम पर बातचीत करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर बेहतर प्रबंधन की जानकारी जुटाने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश नेताओं को देंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा आमसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। जांजगीर लोकसभा के साथी बिलासपुर में उनका कार्यक्रम तय किया गया था जिसे फिलहाल निरस्त करने की जानकारी मिली है। जांजगीर में आमसभा को संबोधित करने के साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे साथ ही बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version