उत्तर प्रदेश के नोएडा से दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक मां ने पहले अपनी दोनों बेटियों को चौथी मंजिल से धक्का दिया फिर खुद भी कूद गई. इस दर्दनाक घटना में एक बच्ची और मां की मौत हो गई है. जबकि दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति एक अस्पताल की कैंटीन में काम करता है.
मृतक महिला की पहचान 32 साल की सरीता और 4 साल की कृतिका के तौर पर हुई है. दूसरी 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है. यह घटना सेक्टर 49 के बरौला गांव की है, मृतका के पति मनोज ने बताया कि दोपहर में करीब 1 बजे उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी दो बेटियां और पत्नी चौथी मंजिल से कूद गई हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को नजदीक के प्रयाग अस्पताल में पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने 4 वर्षीय बेटी कृतिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन वर्षीय दिव्या और उसकी मां सरिता की मौत हो गई.
मनोज पिछले 6 सालों से गांव बरौला में किराए के मकान में रहता है. बताया जा रहा है कि सरिता चार बेटियां होने और बेटा न होने के चलते पिछले कुछ समय से तनाव में थी. इस मामले पर एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version