उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है। माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई जिससे उस पर सवार 12 लोगों की मौत हो गई। घटना के ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है। गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं को बड़े अस्पताल में रैफर किया गया है। बता दें कि मारे गए सभी लोग माघ पूर्णिमा के मौके पर पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है.
सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।
BIG BREAKING माघ पूर्णिमा पर बड़ा हादसा… ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 लोगों की मौत…
Previous Articleविधानसभा में राम मंदिर निर्माण पर आभार प्रस्ताव पारित
