जंगल में कई सारे जानवर पाए जाते हैं। मगर हाथी को लोग काफी मस्त-मौला जानवर मानते हैं। हाथी काफी प्यारा जानवर माना जाता है। लोग जिस तरह कुत्ता, बिल्ली और घोड़े को पालतू बनाते हैं, ठीक उसी तरह कुछ लोग हाथी को भी पालते हैं और उन्हें अपना दोस्त बनाकर रखते हैं। हाथी वैसे तो एक शांत जानवर है, मगर कभी-कभी इसका भी मूड खराब हो जाता है। और जब हाथी का मूड खराब होता है, तब उसके पास जाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। अगर हाथी गुस्से में है और आप उसके पास चले गए तो वह कुछ भी कर सकता है। अगर इस बात को अच्छे से समझना है तो वायरल हो रहे वीडियो को एक बार देख लीजिए।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में किसी जगह पर एक हाथी अपना खाना खा रहा होता है। हाथी को देखकर एक लड़की उसके पास जाकर खड़ी हो जाती है। हाथी को लड़की का पास आना पसंद नहीं आया। हाथी ने आव देखा ना ताव और उसे सूंड से धक्का मार देता है। इसके तुरंत बाद लड़की दूर जाकर गिर जाती है। इसके बाद लड़की वहां एक पल भी नहीं रूकती और उठकर सीधे भागने लगती है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PicturesFoIder नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘लड़की हाथी से दोस्ती करना चाहती थी और उसे यह भुगतना पड़ा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हाथी ने ऐसा रिएक्ट क्यों किया? दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ऐसा कुछ अगली बार होता है तो वह हेलमेट बिल्कुल नहीं उतारेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- उस हाथी ने सोचा होगा कि वह उसे मूंगफली के लिए उकसा रही है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version