छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम कुंभ कल्प का आगाज आज (24 फरवरी) शाम 7 बजे होगा। कुंभ 15 दिन तक यानी 8 मार्च तक चलेगा। इसलिए राजिम समेत नवापारा और मगरलोड की शराब दुकानें 14 दिनों तक बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने आदेश कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राजिम सहित रायपुर जिले के नवापारा और धमतरी जिले के मगरलोड की शराब दुकान को 24 फरवरी से 8 मार्च महाशिवरात्री तक बंद रखा जाएगा।
