आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने को है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में तबादला का दौर जारी है। आए दिन अलग अलग विभागों में ​अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हो रहा है। एक बार फिर IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक साथ 6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, धर्मेश साहू कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, कुमार लाल चौहान कलेक्टर बलौदाबाजार, चंदन कुमार विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग, प्रियंका महोबिया संचालक पंचायत विभाग, लीना कमलेश मांडवी कलेक्टर GPM, प्रतीक जैन CEO रायपुर विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले आज ही राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों के ट्रांफसर किए गए। साथ ही कई जिलों के अपर,डिप्टी,संयुक्त कलेक्टर भी बदले गए। जारी आदेश के अनुसार, रेणुका श्रीवास्तव अपर कलेक्टर को मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर अविनाश भोई अपर कलेक्टर गरियाबंद को कवर्धा का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version