जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव स्वाहवाला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नीलम रानी की शादी के मौके पर किए जा रहे शगुन के दौरान 23 वर्षीय दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की मौत देख दूल्हा भी बेहोश हो गया। दरअसल, शादी की रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं, बारात भी आ गई और शादी की रस्म भी हो गई। मुलाक़ात के बाद लड़की को अचानक घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और दवा दी गई।
इसके बाद जब लड़की को थोड़ा बेहतर महसूस हुआ तो उसे जयमाला के लिए स्टेज पर ले जाया गया। स्टेज पर सोफे पर बैठे-बैठे दुल्हन नीलम बेसुध हो गई और उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, लड़की की मौत के बाद दूल्हा भी बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
मातम में बदली शादी की खुशियां… जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन की मौत… दूल्हा हुआ बेहोश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
