आज के समय में शरीर पर टैटू बनवाना काफी आम बात हो गई है। कुछ लोग तो टैटू के लिए इतने पागल हुए कि उन्होंने अपने पूरे शरीर पर ही टैटू बनवा लिया। आपने भी ऐसी खबरें जरूर पढ़ी होंगी। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे। वीडियो के वायरल होने के पीछे कारण उसका टैटू है।
आप ऐसे कई लोगों को जानते होंगे या फिर मिले होंगे जिन्होंने अपने हाथ या फिर चेस्ट पर अपने पार्टनर के नाम का टैटू बनवाया होगा। मगर क्या आप किसी ऐसे शख्स से मिले हैं जिसने अपने होंठ के भीतर अपने पार्टनर के नाम का टैटू बनवाया हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स दिखाता है कि उसने अपने पार्टनर के नाम का टैटू अपने होंठ के भीतर बनवाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tattoo_abhishek_sapkal_4949_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अभी गुटखा खाएगा तो सब मिट जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा बर्बाद मत करो, पहले अपने दांत साफ करवाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- इतने पैसे से दंत साफ करवा पहले, नहीं तो अमृता मर जाएगी तेरे स्मेल से। एक अन्य यूजर ने लिखा- रोज ब्रश कर लेना वरना अमृता बदबू मारेगी। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version