बिलासपुर। प्रधान पाठिका के सामने बैठकर स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। साथ ही डीईओ-बीईओ को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट है जो प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। ये पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया है। घटना बीते बुधवार 28 फरवारी की है। स्कूल में संतोष केवट सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है।

दरअसल, शिक्षक के शराबखोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार को शिक्षक स्कूल लेट से पहुंचा और प्रधानपठिका के सामने बैठकर शराबखोरी करने लगा। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी स्कूल में मौजूद थे। बुधवार को शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचा, इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की बोतल थी। जिसे देखकर एक युवक टीचर का वीडियो बनाने लगा। युवक ने जब सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट से पूछा कि जेब में क्या है तो उसने कहा कि जो भी आपको क्या काम है बताओ। शराब के बारे में पूछने पर उसने कहा कि हमारी मर्जी, हम कुछ भी करें। जाओ प्रधानपाठक से कहो। मैं रोज पीता हूं, कोई प्रॉब्लम। हद तो तब हो गई जब शिक्षक प्रधान पाठिका के सामने ही शराब निकालकर पीने लगा। और वीडियो बना रहे युवक को बोला, किसको दिखाओगे, BEO, DEO, कलेक्टर के पास जाओ। वीडियो में ये सब चखना आना चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version