मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार सुबह दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। साय गुरुवार को दिल्ली में आयोजित पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने गए थे। आज सुबह रायपुर लौटने के बाद वे फिर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर निकल गए हैं।सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह करीब साढ़े 9 बजे रायपुर पहुंचे इसके बाद हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। सीएम आज यूपी के सोनभद्र जाएंगे। वहां ज्वालामुखी शक्तिपीठ में दर्शन और पूजा करेंगे।सोनभ्रद से सीएम का हेलीकॉप्टर मध्य प्रदेश के सिंगलौरी के लिए उड़ान भरेगा। वहां दोपहर में सीएम प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम सिंगलौरी से सीधी जाएंगे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीधी के बाद सीएम दोपहर करीब ढाई बजे शहडोल पहुंचेंगे, वहां लोकसभा प्रबंध समितियों और कोर कमेटियों की बैठक में शामिल होंगे। शहडोल में ही सीएम लाभार्थी संपर्क और दीवार लेखन अभियान में शामिल होंगे। शहडोल से सीएम का हेलीकॉप्टर शाम करीब 5 बजे उड़ान भरेगा और लगभग 6 बजे रायपुर पहुंचेगा।
दिल्ली से लौटने के बाद एमपी-यूपी के दौरे पर निकले सीएम साय
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

