नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। इसी बीच राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर बम से हमला करने की धमकी मिली है।
पुलिस को इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया और राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।
BIG BREAKING : राहुल को मिली बम से उड़ाने की धमकी… बढ़ाई गई सुरक्षा…गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर…
Previous Articleमुआवजे की राशि में घपला: पटवारी निलंबित, कई अधिकारी भी घेरे में
Next Article गाथा श्रीराम मंदिर की : एक संगीतमय प्रस्तुति

