बिलासपुर। अरपा भैंसाझार चकरभाठा नहर निर्माण में मुआवजा वितरण का फर्जी प्रकरण बनाने के मामले में सकरी के पटवारी दिलशाद अहमद को निलंबित कर दिया गया है। उस समय पदस्थ एसडीएम सहित कई अधिकारी भी इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। विधानसभा में भी यह मामला उठा था। इसके बाद तखतपुर एसडीएम ने सकरी का प्रभार व्यास नारायण क्षत्री को सौंपा है। ज्ञात हो कि अरपा भैंसाझार परियोजना के नहर निर्माण के लिए ऐसे व्यक्तियों को 10 करोड़ से अधिक राशि का मुआवजा बांटा गया, जिनकी जमीन को अधिग्रहित ही नहीं किया गया था। इसमें सिंचाई विभाग के एक दर्जन अफसरों तथा तत्कालीन एसडीएम को भी जिम्मेदार पाया गया था। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक धरमलाल कौशिक ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने राशि की वसूली और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल सिर्फ पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि अन्य लोगों पर कार्रवाई राज्य शासन के स्तर पर होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version