एक शख्स ने अपने आपको आग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल वाहन बुलाना पड़ गया। मृतक ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने घरवालों पर बेदखल करने और ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना आशियाना स्थित रजनी खंड में अभिषेक भारद्वाज किराए पर रहता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। बाद में शख्स ने अपने दो बच्चों की पालन-पोषण की जिम्मेदारी पिता को दे दी थी।

देर रात अमित भारद्वाज ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने घर वालों पर बेदखल करने और ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप भी लगाया। उसके बाद घर के कपड़ों को इक_ा करके शरीर पर लपेटकर खुद को आग लगा ली। आग इस कदर थी कि पूरा घर जलने लगा। साथ ही मृतक भी पूरी तरह से जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर मृतक ने ऐसा कदम उठाया है। वहीं लखनऊ कमिश्नर ईस्ट जोन के डीसीपी चारू निगम के मुताबिक सूचना मिली थी कि अभिषेक भारद्वाज नाम के शख्स ने खुद को आग लगा ली है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसकी भाषा बहुत ज्यादा साफ नहीं है। हालांकि घरवालों और ससुराल से मृतक का विवाद था। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version