पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा अमृतसर में रंगला पंजाब मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आज दुनिया का सबसे बड़ा परांठा तैयार किया गया। शेफ ने 37.5 किलो का परांठा बनाया जिसे वहां लोगों में बांटा गया। यह परांठा 4 फुट 8 इंच लंबा था। बताया जाता है कि इस परांठे को बनाने में सात क्विंटल से अधिक आटे का इस्तेमाल हुआ।
510 फुट के तीन-तीन क्विंटल के दो तवा विशेष तौर पर दिल्ली से तैयार कराए गए थे जबकि तवे को पकाने के लिए 20 बर्नर वाले चूल्हे का इस्तेमाल किया गया था। परांठा ताज के आठ रसोइयों ने तैयार किया था। परांठे को तैयार करने के लिए यहां विशेष तौर पर 22-22 किलो की दो बेलन तैयार की गईं थीं। परांठे में नमक, तेल और मेथी का इस्तेमाल किया गया था और इसकी सात से आठ लेयर्स थीं।
