खरसिया। आपसी विवाद के चलते आम आदमी पार्टी के नेता अमर अग्रवाल ने संजय नगर के बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी है। गोलीकांड की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने गोलीकांड की इस सनसनीखेज घटना में एयरगन के उपयोग का दावा कर रही है।
इधर घायल गोपाल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद खरसिया में उवचार जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय गोलीकांड को अंजाम दिया गया उस समय घटनास्थल पर तहसीलदार,आरआई पटवारी के साथ पूरा राजस्व अमला भी मौजूद था।
संजय नगर के बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी है।
सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद को लेकर 2019 में आप पार्टी के खरसिया विधानसभा प्रत्याशी रहे अमर अग्रवाल ने तैश में आकर अपनी पिस्टल से गोपाल मिरी पर गोलियां दाग दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद गंभीर रूप से घायल गोपाल गिरी को खरसिया अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं गोली चलाने के बाद आप पार्टी के नेता अमर अग्रवाल फरार हो गया है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल सहित पूरी टीम ने आरोपी के मोबाईल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : आम आदमी पार्टी नेता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली… हालत गंभीर…
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर महासंघ द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
