रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा (चंदू) एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी.मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने राज्यसभा सांसद श्री सिंह को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका संगठन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा देश के सबसे पुराने संगठनों में शामिल है। यह संगठन विगत 132 वर्षों से लगातार सामाजिक स्तर पर विविध आयोजन और कार्यक्रमों के जरिए समाज के लोगों को एकजुटता के साथ जोड़े रखा है। साथ ही महासभा की अपनी एक विस्तृत कार्यकारिणी भी है, जो हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आ रही है।

