रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित किए गए महतारी वंदन योजना की राशि के वितरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज किसी काम के चलते समय नहीं मिल पाने के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
आपको बता दें की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को मिलने वाली पहली किश्त 7 मार्च को जारी करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से भी अधिक महिलाओं को 1000 रु. की दर से प्रतिमाह की राशि दी जानी है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना को लेकर आ रही ये बड़ी खबर… 7 मार्च को नहीं आएगा पैसा…जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान…
Previous Articleऐसे बिल्कुल ना करें शहद का सेवन…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

