छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉयर एस एन पटेल तथा प्रदेश प्रवक्ता बिरेंदर सिंह ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मातृ शक्ति को अग्रिम बधाई देते हुए ब्रह्मांड में जीवन का आधार बताते हुए कहा कि मानव संसाधन विकास समिति महिलाओं का सदैव सम्मान करती है तथा हमारे संस्कार में कन्या को कंजक(देवी का बाल स्वरूप) के रूप में पूजा करने का विधान है,तथा इसी प्रकार हर मनुष्य नवजात शिशु प्रथम शब्द मां ही कहता है,इसलिए हमे चाहिए की सार्वजनिक स्थान पर अपशब्दों का प्रयोग न करें,जिससे हमारी माताओं, बहनों का अपमान होता है।मानव संसाधन विकास समिति राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली से महिला अधिकारों के संरक्षण,संवर्धन हेतु संकल्पित है तथा इस हेतु आयोग से प्रमाण पत्र प्राप्त संस्था है।आज महिलाएं पुरुषों के साथ ,हर मोर्चे पर पूरी कर्मठता और योग्यता सिद्ध करते हुए सहभागिता निभा रही हैं तथा कई महिला गृहणी,मां,बहन ,बेटी आदि भूमिका में भी परिवार के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं उनका भी मानव संसाधन समिति परिवार हृदय से सम्मान करती है।समिति के उपाध्यक्ष द्वय रविन्द्र बघेल, बी जे आनंद,महामंत्री कुरेशी जी,सचिव नरोत्तम घृतलेहरे जी,कौशिक जी,रामनारायण पटेल,स्वर्णकार जी केंद्रीय कार्यकारिणी के श्री नवीन इक्का,श्री संदीप अग्रवाल,चंद्रकांत सोलंकी जी,हुकुम देवांगन समस्त संभाग के संभागीय तथा सभी जिलों के पदाधकारी एवं सदस्य गण आदि ने समिति के महिला पदअधिकारी डॉ पूर्णेश्वरी बघेल, सुश्री सुनीता बेक,एडवोकेट गौरी चक्रवर्ती,पल्लवी दास,श्रीमती टाटा सोभा, डॉ ज्योत्षना मिश्रा,मानसी सिंह,सुनंदा गजभाइए ,रूपा बनर्जी ,सरोज सोलंकी जी आदि सभी के समाज में दिए सराहनीय योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मातृ शक्ति जीवन का आधार, महिलाओं का सदैव करें सम्मान: मानव संसाधन समिति
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

