रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव निवासी साहू परिवार को आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज का सानिध्य का प्राप्त हुआ। गुरु महाराज का आगमन विरेन्द्र साहू के निवास में हुआ। इस अवसर पर साहू परिवार के सभी सदस्यों ने गुरु महाराज जी का आत्मीय स्वागत करते हुए चरण वंदना की। गुरु महाराज जी ने साहू परिवार के सभी सदस्यों को भरपूर आशीर्वाद देते हुए मंगलवचन कही। इस अवसर साहू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

